बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में सड़क हादसे में महिला की मौत, बेटे गंभीर घायल, घर में मचा कोहराम

नवादा में सड़क हादसे में महिला की मौत, बेटे गंभीर घायल, घर में मचा कोहराम

नवादा. जिले के वारसलीगंज थाना क्षेत्र के दोसुत गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी, जबकि उसके बेटे गंभीर रूप घायल हो गया है। इस हादसे की सूचना मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

बताया जाता है कि पकरीबरावां पथ स्थित दोसुत मोड़ के समीप बुधवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। महिला की पहचान जिले के वजीरगंज निवासी शंकर गुप्ता की 55 वर्षीया पत्नी पुष्पा देवी मौत हुई है।

पुष्पा देवी अपने पुत्र गौरव कुमार के साथ बाइक से संबंधी के यहां पकरीबरावां जा रही थी। इस दौरान दोसुत मोड़ के समीप सामने से विपरीत दिशा से आ रही चारपहिया वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। इसमें बाइक पर सवार महिला पुष्पा सड़क पर अचेतावस्था में गिर गई।

इसके बाद महिला को इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इस बादसे में महिला के पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक महिला के पुत्र गौरव कुमार के फर्द बयान पर वारिसलीगंज थाने में अज्ञात प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

Suggested News