बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वैशाली में बिजली का पोल गिरने से महिला की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

वैशाली में बिजली का पोल गिरने से महिला की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

VAISHALI : जिले के बेलसर सहायक थाना क्षेत्र के मझौली चकतैयब गांव में अचानक बिजली का पोल गिरने से एक महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक महिला मझौली चकतैयब गांव निवासी नजीर महतो की 73 वर्षीय पत्नी मालती देवी थी। 

शनिवार को लगातार हो रही तेज बारिश एवं आंधी के कारण विशाल बरगद का पेड़ अचानक जड़ से उखड़ कर गिरने लगा। इसी दौरान पेड़ गिरते देख महिला तेजी से भागने लगी। विशाल बरगद के पेड़  बिजली के तार पर गिर गया। तार पर गिरने के बाद बिजली का पोल टूटकर महिला के शरीर पर गिर गया। जिससे घटना स्थल पर ही मालती देवी  की मौत हो गई। 

घटना की सूचना स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने बेलसर पुलिस एवं वैशाली अंचलाधिकारी गौरव कुमार को दिया। वहीं मृतिका के परिजन दूसरे प्रदेश में मजदूरी का काम करते हैं। इसलिए परिजनों का घर आने का इंतजार किया जा रहा है।

मझौली पंचायत के मुखिया पुष्पा कुमारी ने बताया की बिजली का पोल जर्जर हालत में था। जिस कारण यह हादसा हुआ। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि बिजली पोल टूटकर गिरने से एक महिला की मौत हो गयी हैं। दूसरे प्रदेश से परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई किया जायेगा।

वैशाली से अमरेश कुमार की रिपोर्ट

Suggested News