बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पति के अवैध संबंध से परेशान महिला ने बच्चों समेत कुएं में लगाई छलांग

पति के अवैध संबंध से परेशान महिला ने बच्चों समेत कुएं में लगाई छलांग

AURANGABAD :  पति के अवैध संबंध से परेशान महिला ने अपने दो बच्चों समेत कुएं में कूद जान देने की कोशिश की। हालांकि इस घटना में महिला की जान तो बच गई, लेकिन दो मासूमो की जान चली गई। घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव की ह ।मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव के बधार में शुक्रवार की सुबह लोगों ने एक महिला को रोते देखा। वहीं उसके पास दो बच्चे मृत पड़े थे। उसके बाद स्थानिय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। 

WOMAN-DISTURBED-BY-HUSBANDS-ILLEGAL-CONNECTION-LEAP-IN-WELLS-INCLUDING-CHILDREN3.jpg

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कृष्णनंदन कुमार मौके पर पहुंच दोनों शवों को कब्जे में ले  महिला को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के संबंध में बताया गया है कि दाउदनगर थाना क्षेत्र के नीमा गांव निवासी धर्मेंद्र यादव की पत्नी गुड़िया देवी अपने पति के अवैध संबंधो को लेकर परेशान थी। घटना के एकदिन पहले उसका इस मामले को लेकर अपने पति के साथ हुई नोकझोंक और झगड़ा हुई। जिसके बाद वह अपने दोनों बच्चों छह वर्षीय प्रियांशु कुमार और तीन वर्षीया प्रिया कुमारी को लेकर अपने मायके मुफस्सिल चमरडीहा के लिए निकल गयी। 

WOMAN-DISTURBED-BY-HUSBANDS-ILLEGAL-CONNECTION-LEAP-IN-WELLS-INCLUDING-CHILDREN2.jpg

इसी क्रम में वह गुरुवार की रात में चौखडा पहाड़ के पास 20 फीट वाले कुएं में अपने बच्चों के साथ छलांग लगा दी। इस घटना में दोनों बच्चों की मौत हो गयी, जबकि महिला बच गयी। शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीणों ने देखा कि एक महिला रो रही है और दो बच्चे मृत पड़े हुए हैं, तो घटना की सूचना पुलिस को दी। 

WOMAN-DISTURBED-BY-HUSBANDS-ILLEGAL-CONNECTION-LEAP-IN-WELLS-INCLUDING-CHILDREN4.jpg

थानाध्यक्ष कृष्ण नंदन कुमार ने बताया कि दोनों शवों को बरामद कर मां गुड़िया देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्चों के साथ कुएं में कुदने के बाद वह कैसे बच गई इस बिंदु को ध्यान में रखते हुए पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Suggested News