बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शादी के 15 साल बाद फेसबुक पर महिला को मिला प्रेमी, दो बच्चों को छोड़कर हुई फरार

शादी के 15 साल बाद फेसबुक पर महिला को मिला प्रेमी, दो बच्चों को छोड़कर हुई फरार

N4N DESK : कहते हैं पहला प्यार भुलाये नहीं भूलता। लेकिन पश्चिम बंगाल के हुगली में एक हैरान कर देनेवाला मामला सामने आया है। जहाँ शादी के 15 साल बाद एक विवाहिता ने अपने प्रेमी को फेसबुक पर खोज लिया और उसके साथ फरार हो गयी। बताया जा रहा है की शादी के बाद महिला को दो बच्चे भी है। इसमें एक बच्ची की उम्र 6 साल और बच्चे की उम्र 11 साल है। इस घटना के बाद महिला का पति थाने पहुंचा और पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। मामला हुगली के रिसड़ा इलाके का बताया जा रहा है। जहाँ पिछले 14 जनवरी को महिला दोनों बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गयी। 


घटना के संबंध में महिला के पति ने बताया की 15 साल पहले उसका विवाह हुगली के कोननगर के चटकल इलाके के रहने वाले कविता के साथ हुआ था। इस दौरान उनके दो बच्चे भी हुए और जीवन पूरी तरह से ठीक चल रहा था। लेकिन अचानक कुछ दिनों से उसकी पत्नी फेसबुक पर काफी बिजी रहने लगी थी। हालाँकि उसे जरा भी संदेह नहीं हुआ की उसकी पत्नी दो बच्चों को छोड़कर कहीं भाग जाएगी। 

थाने में दिए गए आवेदन में पीड़ित पति ने कहा है की उसके भाग जाने से 6 साल की बच्ची का रो-रोकर बुरा है। उधर घटना के सात दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अबतक महिला का सुराग नहीं लगा पाई है। हालाँकि पुलिस का कहना है की सर्विलांस की मदद ली जा रही है। साथ ही उसके फेसबुक अकाउंट पर भी नजर रखी जा रही है। 

Suggested News