बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सरकारी अस्पताल में हुआ चमत्कार, महिला ने एक साथ पांच बच्चों को दिया जन्म, सभी स्वस्थ

सरकारी अस्पताल में हुआ चमत्कार, महिला ने एक साथ पांच बच्चों को दिया जन्म, सभी स्वस्थ

SIWAN : सिवान के सदर अस्पताल में लोगों की कौतूहल अचानक बढ़ गई। इस कौतूहल की वजह थी, यहां प्रसव के लिए लाई गई एक महिला, जिसने एक साथ एक,दो,तीन नहीं बल्कि पांच बच्चों को जन्म दिया है। जन्म लेने वाले बच्चों में तीन लड़कियां और दो लड़के हैं। फिलहाल, पांचों बच्चे स्वस्थ हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

जानकारी के अनुसार सिवान के सदर अस्पताल में गुरुवार को एक महिला को भर्ती कराया गया। सदर अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ. रीता सिंहा ने बताया कि महिला शहर के इसमाइल तकिया निवासी मो. झुना की पत्नी फुलजहां खातून है। डॉ. रीता सिंह ने बताया कि महिला की पहले से जांच में पता चल गया था, कि उसके गर्भ में पांच बच्चे है, इसलिए महिला का सिजेरियन किया गया।

डॉक्टर के अनुसार जन्म लेने वाली एक बेटी का वजन 1.1 किलो और बेटे व दो अन्य बेटियों का वजन 1-1 किलो था जो पूरी तरह स्वस्थ थे। वहीं अस्पताल में एक साथ पांच बच्चों के जन्म लेने की खबर चर्चा का विषय बन गई। लोग पांच बच्चों को देखने के लिए उत्सुक नजर आए।


Suggested News