बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दिल्ली से सुपौल जा रही महिला को रास्ते में हुई प्रसव पीड़ा, गोपालगंज जिला प्रशासन ने पहुंचाया अस्पताल

दिल्ली से सुपौल जा रही महिला को रास्ते में हुई प्रसव पीड़ा, गोपालगंज जिला प्रशासन ने पहुंचाया अस्पताल

Gopalganj : कोरोना ने पूरे जन-जीवन को अस्तव्यस्त कर डाला है। कोरोना वजह से हुए लॉकडाउन ने जहां लाखों लोगो की रोजी-रोटी छिन ली है। वहीं उन्हें कई तरह सी मुसीबतों का सामना करना पड़ा है। 

हालांकि संकट की इस घड़ी में पुलिस, प्रशासन और आमलोगों द्वारा जरुरतमंद लोगों की पूरी सहायता की जा रही है। 

एक ऐसा ही वाकया गोपालगंज जिले से सामने आया है। जहां दिल्ली से सुपौल जा रही महिला को रास्ते में प्रसव पीड़ा होने के बाद जिला प्रशासन द्वारा फौरन मदद पहुंचाई गई। 

गोपालगंज सिविल सर्जन ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली से सुपौल बस के द्वारा प्रवासी जा रहे थे। इसी दौरान चेक पोस्ट पर बस में सवार एक प्रेंग्नेंट महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। 

चेक पोस्ट पर मौजूद प्रशासन के लोगों के द्वारा फौरन उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। प्रसूता और बच्चा दोनों स्वस्थ्य है। 

गोपालगंज से शैलेन्द्र श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

Suggested News