बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज में महिला और बांका में मजदूर की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

गोपालगंज में महिला और बांका में मजदूर की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

GOPALGANJ : नगर थाना क्षेत्र के कररिया गांव के पास खेत में धान की रोपनी कर रही एक महिला पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई। परिजन उसे ऐहतियातन तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत महिला की पहचान कररिया गांव निवासी फुल कुमारी देवी के रूप में की गई। घटना के संदर्भ में परिजनों ने बताया कि खेत में धान की रोपनी का काम चल रहा था। इसी बीच मृतका भी खेत में धान की रोपनी कर रही थी। तभी आसमान में काले बादल छा गए और और तेज बारिश होने लगी। जिससे वह खेत से बाहर नहीं निकल सकी और रोपनी का काम जारी रखा। इसी दौरान आकाशीय बिजली उसके शरीर पर गिर गई। जिससे वह झुलस गई। परिजन तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। वही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौप दिया। फिलहाल  परिजनों में कोहराम मच गया है। 

वहीँ बांका के मैनमा संपर्क पथ में रिपेयरिंग का काम कर रहे मजदूर की ठनका का चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक मजदूर गंगापुर गढैल गांव का दीपक मंडल  (45 वर्ष ) था। जानकारी के अनुसार दीपक मंडल गंगापुर गढैल गांव के ही अन्य मजदूर राजेश मंडल, पप्पू पासवान, छेदी मंडल सहित अन्य मजदूर के साथ मैनमा गांव जाने वाले संपर्क पथ में रिपेयरिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान बर्षा आ जाने से मजदूर सड़क किनारे बबूल के पेड़ और शीतला स्थान के पलाश पेड़ के नीचे चला गया। तेज बर्षा के बीच ठनका गिरने से दीपक मंडल मूर्छित होकर गिर गया। मौके पर मौजूद सड़क निर्माण एजेंसी के मुंशी यूपी चंदौली निवासी अजीत केसरी ने मजदूरों के मदद से रेफरल अस्पताल लेकर आये।

जहां डॉ. राय बहादुर ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मृतक की पत्नी गुडिया देवी एवं दोनों पुत्र रौशन मंडल एवं जितेंद्र मंडल अन्य स्वजन के साथ रेफरल अस्पताल पहुंचे। जहां स्वजनों के रोने -धोने से अस्पताल में मौजूद अन्य लोगों की भी आंखें नम हो गई। वहीं सूचना पाकर पंसस मनोज शर्मा, समाजसेवी प्रशांत कापरी भी अस्पताल पहुंच कर पीडित परिवार को सांत्वना दिया। उन्होंने सरकारी मुआवजा दिलाने का अश्वासन दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। वहीँ सीवान के असांव थाना क्षेत्र के झंडा छापर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गयी।  जबकि तीन अन्य गम्भीर रूप से जख्मी हो गए है। बताया जा रहा है की सभी महिला शिवचर्चा कर वापस घर जा रही थी। इसी बीच रास्ते में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत हो गयी। इस घटना के बाद गाँव में  मातम पसरा है। 

गोपालगंज से मनान अहमद, सिवान से विजय और बांका से चंद्रशेखर भगत की रिपोर्ट 

Suggested News