कैमूर में भंवरों के हमले से जख्मी हुई महिला, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

कैमूर में भंवरों के हमले से जख्मी हुई महिला, इलाज के दौरान ह

KAIMUR : जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहाँ बगीचे में लकड़ी चुनने गई एक महिला पर भंवरों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। आनन फानन में महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहाँ इलाज के दौरान उस महिला की मौत हो गई।

मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र के सदुल्लहपुर गांव का बताया गया है, जहां इस घटना से मृतक के परिजनों मे कोहराम मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि मृतक महिला रामगढ़ थाना क्षेत्र के सदुलहपुर गांव निवासी लोहदी कुंवर बताई जाती है।

मिली जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि महिला गांव में ही बगीचा में कल दोपहर को लकड़ी चुनने के लिए गई हुई थी। जहां उस पर ढेर सारे भवरों ने हमला कर दिया। वहीं भवरों के हमले से महिला गंभीर रूप से अचेत हो गई।

इसके बाद उसे परिजनों द्वारा निजी क्लीनिक में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां से इलाज के बाद उसे घर ले जाया गया। आज महिला की अचानक मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों मे कोहराम मच गया और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि परिजनों द्वारा महिला का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया गया है।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट