बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ओयो होटल के तीन मंजिले छत से महिला नीचे कूदी, मौके पर हुई मौत, पुलिस ने बताया होटल में क्या करती थी महिला

ओयो होटल के तीन मंजिले छत से महिला नीचे कूदी, मौके पर हुई मौत, पुलिस ने बताया होटल में क्या करती थी महिला

PATNA : राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। थाना क्षेत्र में संचालित ओयो होटल की तीन मंजिले बिल्डिंग की छत से कूदकर  बुजुर्ग महिला ने तीन मंजिलें मकान से छलांग लगा दी है। नीचे गिरते ही महिला की मौके पर मौत हो गई। मृतका 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला बतलाई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके बुद्धा कालोनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

घटना मंगलवार सुबह 7:00 बजे की बताई गई है। घटना की जानकारी मिलते ही बुद्धा कॉलोनी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। बताया गया कि महिला दाई का काम करती थी।

शनिवार को पहुंची थी बिल्डिंग में

 हॉलिडे के मैनेजर अमरेस कुमार मिश्रा के मुताबिक छठ में राजेंद्र नगर से मकान मालिक के भाई अनिल कुमार सिंह अपनी की पत्नी की देखभाल के लिए बुजुर्ग महिला को लेकर आए थे। छठ के खरना (18) नवंबर) को आई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Suggested News