बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लूडो के खेल में खुद को हार गयी महिला, पति ने लोगों से लगाई न्याय की गुहार

लूडो के खेल में खुद को हार गयी महिला, पति ने लोगों से लगाई न्याय की गुहार

N4N DESK : आपने कई बार लोगों को मनोरंजन के लिए लूडो और ताश खेलते हुए देखा होगा। कई बार लोग लूडो के खेल में पैसे का दाँव लगाते हैं। ऐसा ही मामला ताश में भी देखा जाता है। इस तरह का अजीबोगरीब मामला उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ में सामने आया है। जहाँ एक महिला लूडो खेलने में इस तरह मशगूल हो गयी की वह खुद को हार गयी। 


घटना प्रतापगढ़ के देवकली मोहल्ले का है। जहाँ एक दंपती किराए पर मकान लेकर रहता है। कुछ समय पहले पति जयपुर में नौकरी करने चला गया और वहां से पत्नी को घर के खर्च के लिए रुपये भेजने लगा। लेकिन पत्नी को लूडो और ताश खेलने की ऐसी लत लग गई कि वह पति के भेजे रुपयों से दांव लगाने लगी। मकान मालिक के साथ दिनभर लूडो खेलती और वह रुपये हारती चली गई।

यही नहीं एक दिन जब उसके पास रुपये नहीं थे तो उसने खुद को ही दाँव पर लगा दिया। जिसके बाद महिला बाजी हार गयी और मकान मालिक के पास चली गयी। इस बीच जब पति बेल्हा लौटा तो पत्नी के पास गया। 

लेकिन मकान मालिक की माँ ने बताया की उसे बेटे ने लूडो के खेल में जीत लिया लिया। यह सुनने के बाद पति के पैरों तले जमीन खिसक गयी। वह घूम-घूमकर लोगों से न्याय की गुहार लगाने लगा। 

Suggested News