बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मायके से गायब महिला का नहीं हुआ था अपहरण, भाई के साले संग हुई थी फरार

मायके से गायब महिला का नहीं हुआ था अपहरण, भाई  के साले संग हुई थी फरार

BHAGALPUR : जिले के नाथनगर थानाक्षेत्र के एक गांव से गायब महिला को मायकेवालों ने खोज निकाला। एक महीने पहले महिला अपने मायके से ही एकाएक गायब हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने उसकी अपहरण की आशंका जताई थी।

हालांकि महिला का कोई अपहरण नहीं हुआ था। वह अपने प्रेमी के संग फरार हो गई थी। यह खुलासा महिला ने खुद ही अपने भाई के साथ थाने पहुंचकर की है।   

दरअसल एक महीने की काफी खोजबीन के बाद मायकेवालों ने महिला को खोज निकाला। महिला छपरा में अपने प्रेमी के साथ रहती मिली। 

मंगलवार दोपहर वह अपने भाई के साथ नाथनगर थाना पहुंची। जहां पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया। पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह अपने प्रेमी गोल्डन मंडल के साथ स्वेच्छा से भागी और शादी रचा ली है। अब उसी के साथ रहेगी।

महिला ने कहा कि उसका पूर्व पति चंदन मंडल उसे पसंद नहीं है। वह उसके साथ अक्सर मारपीट कर प्रताड़ित करता है। 

विवाहिता ने बताया कि उसका कोई अपहरण नहीं हुआ है। वह अपनी मर्जी से मुंगेर निवासी व भाभी के भाई गोल्डन मंडल के साथ भागी थी। 

नाथनगर इंस्पेक्टर मो. सज्जाद हुसैन ने बताया कि विवाहिता का आज बुधवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा।


Suggested News