बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में दहेज के लिए महिला की हत्या, ससुराल वालों पर गला घोंटकर मारने का आरोप

पटना में दहेज के लिए महिला की हत्या, ससुराल वालों  पर गला घोंटकर मारने का आरोप

पटना. राजधानी पटना में एक बार फिर दहेज दानवों की करतूत सामने आई है। पटना में ससुराल वाले ने दहेज के लिए महिला की हत्या कर दी है। वारदात के बाद मृतका के मायके और ससुराल के लोग सकते में है। घटना पटना के बिक्रम के पडडियामा गांव की है। मृतका की पहचान नेहा उर्फ बंदना कुमारी के रूप में हुई है। 

बताया जाता है कि बिक्रम के बारा निवासी राज कुमार सिंह की पुत्री नेहा उर्फ वंदना कुमारी की शादी 17 मई 2019 को बिक्रम के पडडियामा निवासी अनरजीत सिंह का पुत्र अमित कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ससुराल के लोग पैसे की मांग करने लगे। उनकी मांग पूरी नहीं होने के कारण ही उन्होंने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। 

वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर गुरुवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बाबत मृतका के मां मीना देवी ने पति, सास और ससुर पर गला घोट कर मारने का आरोप लगाते हुए थाना में लिखित शिकायत दी है। घटना के बाद से ससुराल वाले घर छोड़कर फरार है। इस घटना के बाद से मृतका के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं बिक्रम थानेदार धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। पुलिस पति और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.


Suggested News