बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेहद शर्मनाक, घिनौना ! पटना में गंगा किनारे लूटी महिला की इज्जत फिर वीडियो बनाकर किया वायरल

बेहद शर्मनाक, घिनौना ! पटना में गंगा किनारे लूटी महिला की इज्जत फिर वीडियो बनाकर किया वायरल

PATNA, BARH : शर्मनाक, घिनौना...हद से अधिक वीभत्स। इंसान के वेश में दरिंदा है वो...पर्व को भी नापाक कर दिया उसने। जंगली भेड़िया की तरह टूट पड़ा वो महिला पर...उसकी अस्मत लूटने। उसने गंगा नदी में एक महिला की इज्जत को तार-तार कर दिया। जी हां, पटना जिला से सटे बाढ़ अनुमंडल में गंगा किनारे एक महिला की इज्जत लूट ली गयी। उसका रेप कर दिया गया। राजधानी से सटे बाढ़ अनुमंडल की यह वारदात दिल को दहला देनेवाली है। 

सन्न कर देनेवाला है ये वीडियो

वीडियो इतना घिनौना है कि आप उसे नंगी आंखों से देख भी नहीं सकते। महिला की चीख आपको सन्न कर देगी। महिला बार-बार दरिंदे से छोड़ देने की गुहार लगा रही है। वो पर्व की दुहाई दे रही है। वो गिड़-गिड़ा रही है। वो व्रत में सहे होने की बात बोल रही है लेकिन दरिंदों पर इसका कोई असर नहीं होता। उल्टे वीडियो बना रहा शख्स महिला को पानी में डुबो देने की बात बोल रहा है। 

सभ्य समाज के मुंह पर करारा तमाचा है यह वारदात

यह वारदात न सिर्फ सभ्य समाज के मुंह पर एक करारा तमाचा है बल्कि नीतीश सरकार की विधि-व्यवस्था पर भी प्रहार है। कहें तो पुलिस और कानून सब का डर खत्म हो चुका है यहां पर। दिनदहाड़े गंगा स्नान करने गयी एक महिला की इज्जत लूट ली जाती है। वहीं एसी कमरों में बैठकर हाकिम लोग सिर्फ अपराध को रोकने के लिए मीटिंग कर अपनी जिम्मेदारी से मुक्त हो जाते हैं। 

इंसान के वेश में घूम रहे दरिंदे 

जिऊतिया के पावन पर्व पर बाढ़ थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना को एक दरिंदे ने अंजाम दिया। महिला पर्व के मौके पर गंगा स्नान करने गई थी। स्नान कर नदी से बाहर निकलने के लिए अभी वो किनारे आई थी तभी पीछे से एक दरिंदा उसे दबोच लेता है और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता है। उसकी अस्मत को लूट लेता है। 

रेप का वीडियो वायरल

महिला को हवस का शिकार बनाने के बाद बड़े आराम से वो शख्स वहां से निकल भागता है। महिला के साथ रेपवाला यह वीडियो वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि बाढ़ थाना के जलगोविंद वहशी का रहनेवाला शिवपूजन महतो ने महिला के साथ रेप किया है। वो महिला को गंगा नदी से खींचकर बाहर लाता है और उसकी अस्मत लूट लेता है। 

दरिंदा कर रहा था रेप और साथी बना रहा था वीडियो

वहां मौजूद उसके साथी ने इससे भी ज्यादा शर्मनाक हरकत की है। जब महिला की अस्मत लूटी जा रही थी तब उसका साथी वीडियो बना रहा था। वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी अपने साथी को इशारा कर रहा है। ऐसा लग रहा है कि पूरी प्लानिंग के तहत इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया है। दोनों ने वीडियो को वायरल भी कर दिया है। 

एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा है फरार

इधर, जैसे ही इस बात की जानकारी पटना के ग्रामीण एसपी आनंद कुमार को मिली उन्होंने तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी की पहचान कराई और खुद अपनी निगरानी में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी का कहना है कि उन्हें जैसे ही वायरल वीडियो के बारे में जानकारी मिली, उन्होंने इस मामले में तुरंत एक्शन लिया। 

स्थानीय पुलिस सो रही थी, एसपी ने की कार्रवाई

इतनी बड़ी वारदात के बाद भी स्थानीय थाना सुस्त पड़ी हुई थी। ग्रामीण एसपी के एक्शन में आने के बाद अथमलगोला थानाध्यक्ष ने गांव से आरोपी को गिरफ्तार किया। जिस वक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया उस वक्त वह एक नाबालिग लड़की को अगवा कर ले जा रहा था। हालांकि अभी तक आरोपी का साथी नहीं पकड़ा गया है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Suggested News