बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लॉक डाउन में राशन पहुंचाने के बहाने घर में घुसकर महिला का किया रेप, किसी को बताने पर जान से मारने की दी धमकी

लॉक डाउन में राशन पहुंचाने के बहाने घर में घुसकर महिला का किया रेप, किसी को बताने पर जान से मारने की दी धमकी

News4nation : लॉक डाउन में राशन घर पर पहुंचाने के बहाने एक राशन डीलर द्वारा महिला का रेप किये जाने का मामला सामने आया है। महिला के शिकायत पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला यूपी के शामली का है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि यूपी के शामली में कांधला थाना क्षेत्र के शेखजादगान मौहल्ले में स्थानीय राशन डीलर ने एक महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। डीलर पर आरोप है कि राशन डीलर ने लॉक डाउन के दौरान राशन देने के बहाने महिला के घर में घुसकर रेप किया। वहीं इस बावत किसी से शिकायतर करने पर जान से मारने की धमकी दी।  

पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद आरोपी राशन डीलर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
 
 घर में अकेली थी महिला 

महिला के अनुसार वह डीलर के यहां राशन लेने पहुंची थी। उसे स्थानीय राशन डीलर विनोद ने उसे घर पर ही राशन देने की बात कहकर वापस भेज दिया। बाद में राशन डीलर विनोद शाम को महिला के घर राशन देने के बहाने पहुंच गया। इसके बाद उसे घर में अकेली पाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया।

महिला का पति लॉक डाउन के कारण पंजाब में फंसा है
 महिला के मुताबिक उसका पति पंजाब में मेहनत मजदूरी का काम करता है और लॉकडाउन से पहले पैसे लेने के लिए गया था। लेकिन अचानक लॉक डाउन होने से वहीं पर फंसा है। इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ इस वारदात को अंजाम दिया।

Suggested News