बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में डॉक्टर से इलाज कराकर घर लौट रही महिला की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, पति की हालत गंभीर

नवादा में डॉक्टर से इलाज कराकर घर लौट रही महिला की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, पति की हालत गंभीर

NAWADA : नवादा में सड़क दुर्घटना में पत्नी की मौत हो गयी। जबकि पति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि शुक्रवार की देर शाम पति-पत्नी नवादा से डॉक्टर से इलाज करवा कर अपने गांव लौट रहे थे। उसी दौरान या घटना फरहा गांव के निकट घटी है। सड़क दुर्घटना में महिला की मौत के बाद एक घंटा तक लंबी कतार गाड़ियों का लग गया। 

जिसके बाद मौके पर पहुंचकर अकबरपुर के थाना प्रभारी अजय कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया। वहीँ एक घंटा के बाद रोड जाम हटाया गया। बता दें कि मृतिका की पहचान अकबरपुर थाना क्षेत्र के बाघन बीघा गांव के निवासी संतु कुमार की पत्नी 25 वर्षीय पुतुल देवी के रूप में की गई है। 

मृतिका के देवर गुलशन कुमार ने बताया कि मेरे बड़े भाई और भाभी दोनों नवादा में डॉक्टर से इलाज करवाने के लिए पहुंचे थे और इलाज करवा कर देर शाम अपने गांव लौट रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। जिसके कारण घटनास्थल पर ही मेरी भाभी की मौत हो गई। वहीं भैया की हालत गंभीर है। जहां मौके पर पहुंचे एसआई निलेश कुमार सिंह ने परिवार के लोगों से फर्द बयान लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि इन दिनों फोरलेन का निर्माण हो रहा है और तेज रफ्तार में किधर से गाड़ी आ जाता है। लोगों को इसका पता नहीं चल पाता है। 

बताया जाता है कि महिला पुतुल देवी की शादी 2 वर्ष पहले हुई थी और एक भी बच्चा नहीं था। नवादा में एक प्राइवेट डॉक्टर से इलाज चल रहा था। उसी को दिखाने के लिए शुक्रवार को नवादा पहुंची थी। डॉक्टर से दिखाकर देर शाम घर लौटने के क्रम में मौत हो गयी।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News