बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में खेत से घर लौट रही महिला की ट्रैक्टर की चपेट में आने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

नालंदा में खेत से घर लौट रही महिला की ट्रैक्टर की चपेट में आने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

NALANDA : जिले के करायपरसुराय थाना क्षेत्र में सड़क पार करने के दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान इसी थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 निवासी शिवबालक प्रसाद की 65 वर्षीय पत्नी पार्वती देवी के रूप में की गयी है। 

घटना के सम्बन्ध में मृतिका के परिजनों ने बताया कि खेत में धान का मोरी रोपनी के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। जख्मी हालत में इलाज के लिएअस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

वहीँ घटना को लेकर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर चालाक की पहचान की कोशिश की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजन को सौंप दिया गया है। उधर इस घटना के बाद मृतिका के परिजनों के बीच कोहराम मच गया है। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Editor's Picks