बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

5 साल में महिला के 3 बच्चों की हुई मौत, चौथे बच्चे को जन्म देकर दुनिया को कहा अलविदा, जानिए क्या है पूरा मामला

5 साल में महिला के 3 बच्चों की हुई मौत, चौथे बच्चे को जन्म देकर दुनिया को कहा अलविदा, जानिए क्या है पूरा मामला

CHAPRA : जिले में आज करंट लगने की वजह से एक महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक पानी गरम करने वाली इमरसन रॉड में करंट आने की वजह से महिला उसकी चपेट में आ गयी और वह अपने नवजात शिशु को छोड़कर चल बसी। घटना माँझी थाना क्षेत्र के तेघड़ा गांव की है। 


जहाँ रमेश साह के परिजन उसकी पत्नी संगीता और उसके मात्र छह दिन के नवजात को छोड़कर वैवाहिक कार्यक्रम  में गए थे। रमेश के परिजनों की माने तो जच्चा और बच्चा को अकेले घर मे छोड़ घर के सभी सदस्य लड़की दिखाई की रस्म करने गए थे। 

इसी बीच उन्हें सूचना मिली कि घर मे अकेले मौजूद संगीता की मौत हो गई है। सभी लोग आनन फानन में घर लौटे और घटना की सूचना माँझी थाना को दी गई। जिसके बाद शव को पुलिस द्वारा पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। 

मृतिका का पति विदेश में काम करता है। बताया जा रहा है कि संगीता ने तीन बच्चों को पूर्व में जन्म दिया था। लेकिन कोई बचा नही था और जब पहले शिशु के सही सलामत होने पर खुशियों की बारात सजनी थी। तभी संगीता ही असमय काल के गाल में समा गई।

छपरा से शशि सिंह की रिपोर्ट 

Suggested News