बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

घर में पंखे से लटका मिला महिला का शव, ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का आरोप

घर में पंखे से लटका मिला महिला का शव, ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का आरोप

बगहा. नगर थाना के परसा गांव में एक महिला का शव घर में पंखे से लटकता मिला है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं इसकी सूचना मिलने पर शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा है। मृतक महिला के चाचा मदन साह ने बताया कि दहेज के लिए इसकी हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि करीब 13 वर्ष पहले शादी हुई थी। उसी समय से दहेज के लिए ससुराल वाले बार-बार उसके साथ मारपीट करते थे।

उन्होंने कहा कि मारपीट को लेकर दो बार पंचायत भी हुई थी और मुखिया परिजनों को समझाया था, लेकिन ससुराल वाले अपनी करनी से बाज नहीं आ रहे थे। उन्होंने बताया कि घर वालों ने प्रताड़ित कर शुक्रवार की रात उसकी हत्या कर दी। जिसकी सूचना उसके पति ने मायके को फोन कर बताया कि आपकी बेटी सीरियस बीमार है। सूचना मिलते की परिजन शनिवार को परसा पहुंचे तो देखा कि घर के सभी लोग फरार है।

मायके वाले जब घर पहुंचे तो एक बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। परिजन वहां पहुंच कर देखा कि उसकी पुत्री पंखे से लटक रही है। मृतक के घरवालों ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी की हत्या कर दी गयी है। इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई है। वहीं इसकी सूचना मिलने पर नगर थाना के अवर निरीक्षक मोहम्मद सलाउद्दीन मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।

मृतक महिला की पहचान परसा निवासी मुन्ना साह की पत्नी अर्चना देवी के रूप में हुई है। महिला के मायके वालों ने आरोप लगया है कि इसके पति, ससुर और सास मिल कर गले में फंदा लगाकर माल डाला है और घर छोड़ कर सभी फरार है। मृतका के चाचा ने बताया कि अर्चना देवी का करीब 12 वर्ष का एक बेटा भी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Suggested News