बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में फांसी के फंदे से झूलती मिली महिला की लाश, हत्या या आत्महत्या के बीच उलझी पुलिस

पटना में फांसी के   फंदे से झूलती मिली महिला की लाश, हत्या या आत्महत्या के बीच उलझी  पुलिस

Patna :  राजधानी  पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र में  एक महिला की फांसी  के   फंदे से झूलती  लाश  बरामद की गई है।  घटना के बाद इलाके में  सनसनी   का माहौल व्याप्त है। पुलिस मौके   पर पहुंच लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  भेज मामले की जांच में जुटी  है।  

मिली जानकारी अनुसार आलमगंज  थाना   क्षेत्र के  बाबा सेन गली में बीती देर रात एक 28 बर्षीय महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी।  

हालांकि   इस घटना की सूचना  पुलिस और आसपास के लोगों  को आज सुबह मिली। इधर घटना  की सूचना   मिलते  ही पुलिस  मौके   पर पहुंच लाश को  कब्जे में लिया। 

पुलिस को मौके से कोई  सुसाइड नोट या   ऐसी  कोई  चीज बरामद नहीं हुई है। 

इस बावत पुलिस का कहना है कि प्रथम  दृष्टया मामला सुसाइड का नजर आ रहा है। लाश को  पोस्टमार्टम के लिए  एनएमसीएच   भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट   आने के बाद  ही मामला स्पष्ट  हो पायेगा। 

फिलहाल हत्या और आत्महत्या दोनो पहलुओं को ध्यान   में  रखते हुए मामले की  जांच की जा रही है। 

पटनासिटी से रजनीश की रिपोर्ट

Suggested News