बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

घर के अंदर फांसी के फंदे से झूलती मिली महिला की लाश, इलाके में सनसनी

घर के अंदर फांसी के फंदे से झूलती मिली महिला की लाश, इलाके में सनसनी

Bagha : पश्चिम चंपारण जिले के बगहा से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां धनहा थाना के शमशेरवा गांव में एक 23 वर्षीय महिला की घर के अंदर फांसी के फंदे से झूलती लाश बरामद हुई है। घटना के बाद से गांव में सनसनी का माहौल व्याप्त है। पुलिस मौके पर पहुंच लाश को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि धनहा थाना क्षेत्र के शमशरेवा गांव में एक 23 वर्षीय महिला की फांसी के फंदे से झूलती लाश बरामद हुई। बताया जा रहा है कि महिला सात माह की गर्भवती थी। 

घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। वहीं इसकी सूचना उसके मायके वालों को भी मिल गई। घटना की सूचना मिलते ही मायके वालो ने इसकी सूचना धनहा थाना को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच लाश को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं मृतिका के भाई के बयान पर पति, सास और ससुर समेत पांच के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। 

दहेज के लिए हत्या

मृतक के भाई बगहा थाना  के नारायणा पुर निवासी राजकुमार चौधरी ने अपने दिए गए आवेदन में बताया है कि उसकी बहन प्रतिमा देवी की शादी लगभग 2 वर्ष पूर्व धनहा थाना के खोताहवा पंचायत स्थित समसेरवा गांव निवासी हरिलाल साहनी से हुई थी।

शादी के लगभग 6 माह बाद से ही इन लोगों के द्वारा मेरी बहन से दहेज के लिए एक लाख रुपया एवं एक मोटरसाइकिल मांग कर लाने के लिए दबाव दे रहे थे। इसके लिए उसके साथ कई बार मारपीट भी किया गया।

उसने बताया कि गरीबी की हालत को देखते हुए दहेज की राशि नहीं दे पाए। जिसको लेकर उसे हमेशा प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी दौरान रविवार की रात्रि दहेज को लेकर उसके परिवार के लोगों से झगड़ा हुआ और उसके बाद ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी। 

थानाध्यक्ष शंभू शरण गुप्त ने बताया कि मृतक के भाई राजकुमार चौधरी के आवेदन पर मृतक के पति हरिलाल साहनी, ससुर गौरी साहनी, देवर मुन्ना साहनी एवं दो अन्य रिश्तेदार सहित पांच लोगों को नामजद मामला दर्ज कराया गया है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

बगहा से माधवेंद्र पांडेय की रिपोर्ट

Suggested News