बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सासाराम में फंदे से लटका मिला महिला का शव, परिजनों ने गला दबाकर हत्या करने का लगाया आरोप

सासाराम में फंदे से लटका मिला महिला का शव, परिजनों ने गला दबाकर हत्या करने का लगाया आरोप

SASARAM : जिले के नटवार थाना क्षेत्र में संदिग्ध स्थिति में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने फंदा में लटका हुआ महिला का शव बरामद किया है। मृतिका का नाम तरन्नुम खातून बताया जा रहा था। वहीं मृतक महिला के दादा ने आरोप लगाया है कि उसकी पोती की गला दबाकर हत्या की गई है। बाद में शव को फंदे से लटका कर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है।

पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया है एवं पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया है। बताया जाता है कि तीन साल पूर्व तमन्ना खातून की मोहम्मद शमशेर से शादी हुई थी। लेकिन शादी के बाद ही पति-पत्नी के बीच पारिवारिक कलह था। 

दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। उसी विवाद में तमन्ना खातून अपने मायके में रह रही थी। लेकिन 3 महीना पहले ही वह सुलह होने पर अपने ससुराल गई थी। आरोप है कि उसी विवाद में तमन्ना खातून की हत्या कर दी गई है। पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

सासाराम से राजू की रिपोर्ट 

Suggested News