बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कुएं में मिली महिला की लाश, इलाके में सनसनी

कुएं में मिली महिला की लाश, इलाके में सनसनी

NAWADA :  जिले एक बड़ी   घटना सामने आई है। जहां नारदीगंज थाना क्षेत्र के वाणगंगा के निकट कुएं से एक महिला की लाश बरामद हुई है। लाश मिलने की सूचना के बाद इलाका में सनसनी का माहौल व्याप्त है। पुलिस मौके पर पहुंच लाश को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी है। 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कुएं से गंध आ रही थी। जिसके बाद स्थानीय  ग्रामीणों ने कुएं में झाकर देखा तो उसमें उन्हें एक लाश नजर आई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच लाश को कुएं से निकलाई। लाश एक महिला की है। 

इस बावत थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर कुएं से महिला की लाश बरामद हुई है। ऐसा लगता है कि महिला की हत्या किसी और जगह पर कर साक्ष्य को छुपाने के लिए लाश को कुएं में फेंक दिया गया है। 

उन्होंने बताया कि मृतिका की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी पहचान और परिजनों का पता लगाया जा रहा है। 

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News