बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्णिया में संदिग्ध परिस्थिति में मिला महिला का शव, लोगों ने पति पर हत्या करने की जताई आशंका

पूर्णिया में संदिग्ध परिस्थिति में मिला महिला का शव, लोगों ने पति पर हत्या करने की जताई आशंका

PURNEA : पुर्णिया के के हाट थाना क्षेत्र के प्रभात कॉलोनी में बंद रूम से संदिग्ध अवस्था में एक महिला का शव बरामद होने से सनसनी फ़ैल गयी। मृतिका के सिर पर किसी भारी हथियार से वार किया गया था। जिससे वह खून से लखपथ थी। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ एसके सरोज, के हाट थाना सहित पुलिस टेक्निकल सेल घटनास्थल पर पहुंच कर मामलें की जांच पड़ताल में जुट गई है। 


मृतिका की पहचान बीकोठी थाना क्षेत्र के बड़हरी निवासी नीरज कुमार की पत्नी कल्याणी कुमारी के रूप में की गयी है। मृतिका जू मैक्स अल्ट्रासॉउन्ड में काम करती है। वही पति घर पर रहता है। घटना के बारे में रुम पाटर्नर अंशु कुमारी ने बताया कि एक माह से प्रभात कॉलोनी स्थित प्रदीप कुमार के घर पर रहती है और वह ओपोलो डायग्नोसिक में काम करती है। 

उन्होंने बताया कि मृतिका रक्षाबंधन में वह अपने मायके गई थी। मायके से शनिवार को लौट कर सीधे जू मैक्स अल्ट्रासॉउन्ड में काम करने के लिए चली गई और करीब 10:0 बजे काम के बारे में जानकारी दी। करीब 5:30 बजे जब मृतिका के फोन पर जब कॉल किया तो मृतिका कल्याणी का फोन पति नीरज ने उठाया। जब उनसे पूछा कि यह मोबाइल तो भाभी का है। आपके पास कैसे आया तो उन्होंने बताया कि हम भी पूर्णिया में है अभी डॉनर चौक प्रभात कॉलोनी के पास हैं। 

उसने बताया की जब रूम पर आया तो देखा कि रूम का ताला लॉक है वही पति नीरज वहां नहीं है। अब रूम खोल कर अंदर गया तो देखा कल्याणी खून से लथपथ है और नीचे में गिर पड़ी। वहीं  घटना की जानकारी के हाट थाना पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी हैं। वहीं घटनास्थल से रोटी बनाने तवा दवा बरामद किया गया है। पुलिस आशंका जता रही है की मृतिका के पति ने ही तावा से पीट-पीटकर हत्या किया है। वही घटना के कुछ देर बाद से ही मृतिका के पति नीरज कुमार का मोबाइल बंद है।

पूर्णिया से तहजीब की रिपोर्ट 

Suggested News