बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मां बनी हत्यारिन : औरंगाबाद में महिला ने अपने ही 15 वर्षीय बेटे की गला घोटकर की हत्या, तीन महीने पहले जवान बेटी का भी किया था मर्डर

मां बनी हत्यारिन : औरंगाबाद में महिला ने अपने ही 15 वर्षीय बेटे की गला घोटकर की हत्या, तीन महीने पहले जवान बेटी का भी किया था मर्डर

औरंगाबाद. जिले में एक कलयुगी मां ने अपने ही 15 वर्षीय बेटे को गला घोट कर हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने की नियत से अपने बेटे की शव को अपने ही अर्ध निर्मित घर में दफन कर दिया। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के माया बीघा गांव की है। बताया जा रहा है कि तीन माह पहले हत्यारिन मां ने अपनी 17 वर्षीय बेटी पुनीता कुमारी को भी तकिया से मुंह दबाकर मौत के घाट उतार दिया था। 

घटना की जानकारी देते हुए मृतक किशोर के चाचा ने बताया कि हम लोग का पुश्तैनी घर गुढ़ारू थाना क्षेत्र का पचरुखिया है। तकरीबन15 साल से शिवगंज में रहते है।गांव में शादी थी। हमरा परिवार शादी समारोह में 20 तारीख को गांव चला गया था। उसी दौरान हत्यारिन मां ने अपने बेटे मारुतिनंद कुमार को गला घोट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए हत्यारी मां ने घर में ही बेटे के शव को दफना दिया। उन्होंने बताया कि 3 माह पहले हत्यारिन मां ने अपनी 17 वर्षीय बेटी पुनीता कुमारी को भी तकिया से मुंह दबाकर मौत के घाट उतार दिया था।

पूरा मामला का खुलासा तब हुआ, जब मृतक किशोर के चाचा शादी समारोह से घर लौटे तो देखा कि किशोर गायब है। इसके बाद खोजबीन शुरू हो गई। बाद में मालूम चला कि मां ने बेटे की हत्या कर शव को घर में ही दफना दिया है। हत्या के पीछे का कारण कलयुगी मां का अन्य पुरुष के साथ अवैध संबंध बताया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को गड्ढे से खोदकर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया है। साथ ही कलयुग मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


Suggested News