बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पति के अवैध संबंध से आक्रोशित महिला ने दो बच्चों के साथ खाई जहर, महिला और एक बच्चे की मौत

पति के अवैध संबंध से आक्रोशित महिला ने दो बच्चों  के साथ खाई जहर, महिला और एक बच्चे की मौत

NALANDA : जिले से घरेलू विवाद में एक महिला द्वारा अपने दो बच्चों के साथ जहर खाने और घर में आग लगाने का मामला सामने आया है। घटना में जहां महिला और एक बच्ची की मौत हो गई है। वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना बिहार थाना की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि  बिहार थाना क्षेत्र के गौड़ागढ़ मोहल्ले में अवैध सम्बन्ध को लेकर पति से हुए विवाद से आक्रोशित हो कर एक महिला ने अपने दो बच्चो के साथ जहर खाने के बाद घर में आग लगा दी। इस घटना में महिला और उसकी एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं गंभीर रुप से घायल उसके पुत्र की गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। 

बताया जा रहा है कि गौड़ागढ़ निवासी राजीव रंजन पटेल का किसी दूसरी महिला के साथ अवैध सम्बन्ध था।  जिसकी जानकारी मिलने के बाद उसकी पत्नी पुष्प कुमारी ने विरोध जताया। दोनो के बीच इस बात को लेकर काफी दिनों से टकरार चल रहा था। 

इसी बीच  2 दिन पहले पति-पत्नी के बीच एकबार फिर उस मामले को लेकर विवाद हुआ और गुस्से में आकर पुष्पा ने अपनी पुत्री और पुत्र को जहर खिलने के बाद खुद जहर खा कर घर में आग लगा दी। घटना के बाद तीनो को इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती करवाया गया, जहां पहले पुत्री और उसके बाद आज पुष्पा की मौत हो गई।  

बिहार थाना के सब इंस्पेक्टर राजीव रंजन ओझा ने बताया कि यह पूरा मामला पारिवारिक विवाद का है। मामले की जांच की जा रही है। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News