बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पारिवारिक विवाद में महिला ने आग लगाकर की ख़ुदकुशी की कोशिश, जान बचाने के चक्कर में पति जख्मी

पारिवारिक विवाद में महिला ने आग लगाकर की ख़ुदकुशी की कोशिश, जान बचाने के चक्कर में पति जख्मी

SASARAM : नगर थाना क्षेत्र के चौखंडी में पारिवारिक विवाद में एक महिला ने किरासन तेल छिड़ककर खुद को जलाने की कोशिश की। लेकिन महिला के पति जितेंद्र राणा ने किसी तरह उसे आग से बचाया। हालाँकि तब तक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। वही आग से बचाने के क्रम में उसके पति भी आंशिक रूप से झुलस गए हैं। 

आनन-फानन में पति अपनी पत्नी को गोद में ही उठाएं भागते भागते सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंचा। जहाँ अपने आग से झुलसी अपनी पत्नी को कभी कंधा तो कभी गोद में टांग कर दौड़ते रहे। इसके बाद उसकी इलाज शुरू हुई है। महिला की स्थिति गंभीर बताई जाती है। जबकि उसके पति आग बुझाने के चक्कर में कई जगह आंशिक रूप से झुलस गया है।

इलाज करने वाले चिकित्सक डॉ. सिद्धार्थ ने बताया कि अस्पताल पहुंचते ही इलाज तो शुरू कर दी गई है। लेकिन उसके शरीर से किरासन तेल की बदबू आ रही है। इस संबंध में पुलिस को भी सूचना भेजा गया है। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है।

सासाराम से राजू की रिपोर्ट 


Suggested News