बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भूमिहार समाज की महिलाओं ने महिला हाट का किया आयोजन, नारी सशक्तिकरण को दे रही बढ़ावा

भूमिहार समाज की महिलाओं ने महिला हाट का किया आयोजन, नारी सशक्तिकरण को दे रही बढ़ावा

MUZAFFARPUR : देश भर में जहां एक ओर कुछ लोगों द्वारा महिलाओं को चहारदीवारी के अंदर रहने की बात कही जाती है। अब वहीं कुछ महिलाये ऐसी भी हैं जो अपने साथ साथ अन्य महिलाओं को भी रोजगार दे रही हैं। बल्कि उनकी छिपी हुई प्रतिभा को भी निखारने का कार्य कर रही है। साथ में एक नया मंच और आयाम दे रही है। इसी क्रम में बिहार के मुजफ्फरपुर की ऐसी ही महिलाओं ने महिला हाट लगाया है । 

जिसमे महिलाओं ने अपने द्वारा  तैयार की गई सामग्रियों को बेचने को रखा है। बल्कि मुजफ्फरपुर की दर्जनों महिलाएं घर के अंदर अचार, मधुबनी पेंटिंग के बैग पापड़,तिलौरी के साथ ही लहठी सहित अन्य सामान बनाती हैं।  इस काम में इनका सहयोग सैंकड़ों महिलाएं भी करती हैं। इस बाबत पूछने पर महिलाओं ने बताया कि स्वाबलंबी होने को लेकर हम अब आगे आ गए है। इसको लेकर कार्य कर रहे है। 

स्वरोजगार और स्वाबलंबन की ओर बढ़ती इन महिलाओं को एक बड़े बाजार की तलाश है। जिसको लेकर के हमने इस कार्य में तेजी लाया है और घर में भी रहने वाली महिला के लिए उनकी भी प्रतिभा को निखारना का एक नया मंच दे दिया है। यानी की महिलायें अब घर में भी रहकर के अपनी प्रतिभा को निखार सकती है। हम इसको मुहिम के तौर पर लेकर कार्य करेंगे।


मुजफ्फरपुर से गोविन्द की रिपोर्ट 

Suggested News