बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

निष्क्रिय जनधन खातों से भी महिलाएं जून तक निकाल सकती हैं कोरोना राहत की राशि

निष्क्रिय जनधन खातों से भी महिलाएं जून तक निकाल सकती हैं कोरोना राहत की राशि

PATNA: उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि 30 जून तक महिलाएं जनधन के निष्क्रिय खातों से भी केन्द्र सरकार द्वारा मार्च, अप्रैल और मई महीने में प्रति खाते 500-500 की दर से भेजी गई कोरोना राहत की राशि की निकासी कर सकेंगी। बिहार की 2 करोड़ 33 लाख महिलाओं के जनधन खाते में पहली किस्त के तौर पर 1165 करोड़ की राशि भेजी जा चुकी है। 

मोदी ने कहा कि कतिपय शिकायतों के बाद बैंक की शाखाओं व ग्राहक सेवा केन्द्रों को केन्द्र सरकार व आरबीआई ने निष्क्रिय व बिना केवाईसी वाले खातों से भी 30 जून तक राशि की निकासी की छूट देने का निर्देश दिया है। बिहार की करीब 60 प्रतिशत जनधन खाताघारक  महिलाओं ने पहली किस्त की राशि की निकासी कर ली है, शेष 40 प्रतिशत महिलाओं से भी अपील है कि वे अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी अपने खातों राशि निकाल सकती हैं। 

उन्होंने कहा कि स्टेट बैंक के 91.80 लाख खातों में राशि भेजी गयी जिनमें से सर्वाधिक 70.32 लाख महिलाएं, बैंक आॅफ बड़ौदा के 21.18 लाख खातों में से 10.61 लाख व सेंट्रल बैंक के 19.57 लाख खातों में से 10.14 लाख महिलाओं ने 20 अप्रैल तक राशि की निकासी कर ली हैं। 

ज्ञातव्य हो कि जनधन खाता शून्य बैलेंस पर खोला गया है तथा सभी खाताधारकों को 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा, रुपे कार्ड और बिना किसी बंधक के 10 हजार रुपये तक कर्ज लेने की सुविधा भी दी गयी है।

Suggested News