बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महिलाओं ने वीडियो बनाने से किया मना, दबंगो ने सड़क पर पीटा, घर को किया आग के हवाले

महिलाओं ने वीडियो बनाने से किया मना, दबंगो ने सड़क पर पीटा, घर को किया आग के हवाले

EAST CHAMPARAN : जिले में मनचले दबंगो द्वारा महिलाओं का वीडियों बनाने से मना करने पर मारपीट और घर में आग लगा देने की घटना सामने आया है। घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र में एक गरीब परिवार की महिलाएं घर में हुए शादी के दूसरे दिन आज शनिवार की  सुबह रस्म के अनुसार (बसुखड़ी) करने नाचते गाते जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही कुछ दबंग मनचले वीडियो बनाने लगे। महिलाओं ने इस बात का विरोध किया तो उनलोगों ने पहले तो महिलाओं के साथ मारपीट की फिर उनके घर में लूटपाट कर आग लगा दी। 


WOMEN-FORBID-TO-MAKE-VIDEO-DABONGA-BEATEN-ON-THE-ROAD-HANDED-THE-HOUSE-TO-FIRE4.jpg

इस बावत मझौलिया थाने में पीड़ित परिवार की ओर से मामला दर्ज कराया गया है। जिसमें गांव के टेनी साह, उपेन्द्र साह, भगवान साह पिता रामेश्वर साह सभी सेनवरिया निवासी तथा राजकुमार शहनी, रामेश्वर साह आदि को आरोपित बनाया गया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी है। वहीं घटना के बाद से सभी आरोपित घर छोड़ फरार बताए जा रहे है। 

WOMEN-FORBID-TO-MAKE-VIDEO-DABONGA-BEATEN-ON-THE-ROAD-HANDED-THE-HOUSE-TO-FIRE3.JPG

पीड़ित परिवार के महिलाओं ने बताया कि दबंगों ने पहले तो उनके साथ बीच सड़क पर मारपीट की। इतने से उनका मन नहीं भरा तो वे लोग घर में घुसकर नई दुल्हन के सारे सामान लूटकर ले गए। जाते-जाते उनलोगों ने घर में तोड़-फोड़ और झोपड़ी में आग लगा दी। 

Suggested News