बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ड्यूटी के दौरान भी महिला पुलिसकर्मी रख सकेंगी अपने बच्चों की देखभाल, हर दिन मिलेगी दी दो घंटे की छुट्टी

ड्यूटी के दौरान भी महिला पुलिसकर्मी रख सकेंगी अपने बच्चों की देखभाल, हर दिन मिलेगी दी दो घंटे की छुट्टी

AGRA : यूपी महिला पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबरी है। यहां ड्यूटी के दौरान हर दिन महिला पुलिसकर्मियों को दो घंटे की छुट्टी देने की तैयारी चल रही है। ताकि वह अपने बच्चों की देखभाल के लिए समय दे सकें। हालांकि फिलहाल, यह योजना सिर्फ आगरा पुलिस कमिश्नरेट में लागू करने की तैयारी है। 

कामकाजी महिलाओं के साथ यह परेशानी होती है कि वह सुबह में अपने बच्चों की देखभाल कर लेती हैं। लेकिन, ड्यूटी के कारण दोपहर में वह अपने बच्चों की देखभाल नहीं कर पाती है। स्कूल की छुट्टी के बाद घर पहुंचने पर बच्चों ने समय पर खाना खाया या नहीं, शिक्षक ने कोई मैसेज तो नहीं दिया है समेत कई प्रश्न रहते हैं। जिसके बारे में पता नहीं चल पाता है। अगर पुलिस की ड्यूटी तो हो तो उनके परेशानी और बढ़ जाती है। महिला पुलिसकर्मियों की इस परेशानी को दूर करने के लिए आगरा कमिश्नरेट में “मिशन शक्ति” पर काम किया जा रहा है।

इसके तहत ऐसी महिला आरक्षी जिनके बच्चों की आयु तीन वर्ष तक है। उन्हें दोपहर में दो घंटे की छुट्टी देना, जिन महिला पुलिसकर्मियों के बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं, उन्हें भी शामिल किया गया है। जिससे कि वह घर जाकर बच्चों की देखभाल कर सकें।उनके साथ समय बिता सकें। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के बाद इसे लागू किया जा सकता है।

गर्भवती महिला पुलिसकर्मियों को चेकअप के लिए पूरे दिन की छुट्टी

बता दें कि कमिश्नरेट में 650 महिला पुलिसकर्मी हैं। इनमें आरक्षी से लेकर निरीक्षक तक शामिल हैं। जिनमें 60 प्रतिशत महिला पुलिसकर्मी विवाहित हैं।

Editor's Picks