बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महिला पोस्ट मास्टर की गोली मार कर हत्या, लोगों ने आरोपी को पीट-पीट कर मार डाला

महिला पोस्ट मास्टर की गोली मार कर हत्या, लोगों ने आरोपी को पीट-पीट कर मार डाला

PATNA : बिहार के अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। ताजा मामला सुपौल का है जहां बेखौफ अपराधी ने एक महिला पोस्ट मास्टर की घर में घुसकर गोली मार दी।

मामला किसनपुर थाना क्षेत्र का है. महिला पोस्टरमास्टर को गोली मारने वाले आरोपी की भीड़ ने पीट पीट कर हत्या कर दी।

बता दें कि सुपौल जिले के किसनपुर थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में घर में घुसकर एक महिला पोस्ट मास्टर कि गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

बताया जाता है कि गोली महिला के कंधे के नीचे लगी, जिसे घायल अवस्था मे एक निजी नर्सिग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही महिला पोस्टमास्टर लवली कुमारी ने दम तोड़ दिया। 

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड लिया और पीट पीट कर हत्या कर दी। ग्रामीणों ने आरोपी अश्मित कुमार को पकड़ लिया था। जैसे ही लोगों को यह जानकारी मिली कि महिला पोस्ट मास्टर की मौत हो गई है, लोगों ने उसकी बुरी तरीके से पिटाई कर दी। पिटाई से अश्मित की मौत हो गई।

Suggested News