बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रसोई गैस महँगी किये जाने पर महिला कांग्रेस का फूटा गुस्सा, कहा महिलाओं का अपमान कर रही है केंद्र सरकार

रसोई गैस महँगी किये जाने पर महिला कांग्रेस का फूटा गुस्सा, कहा महिलाओं का अपमान कर रही है केंद्र सरकार

RANCHI : देशभर में एलपीजी गैस महंगी किए जाने का झारखंड राज्य की महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया. मौके पर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुंजन सिंह ने बताया की महिलाओं को सम्मान देने की बात कहकर मोदी सरकार ने उज्ज्वला योजना का शुरुआत किया था. 

लेकिन अब गैस के दाम में बढ़ोतरी कर महिलाओं का अपमान किया जा रहा है. लगातार एलपीजी गैस महंगे किए जाने पर मोदी सरकार क्या जवाब देगी. उन्होंने कहा कि पूरे देश भर में महंगाई की मार आखिर हम लोग क्यों झेले. महंगाई से लोगों के घर का बजट बिगड़ रहा है. 

मौके पर महिला कांग्रेस कमेटी   को समर्थन देने के लिए महँगामा की विधायक दीपिका पांडे भी पहुंची, इस मौके पर डीसी को ज्ञापन सौंपा गया. 

दीपिका पांडे ने बताया कि पूरे देश में महिलाएं आज एक होकर इसका विरोध कर रही है. जल्द से जल्द एलपीजी गैस के दाम कम किये जाये. नहीं तो झारखंड कांग्रेस विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी.

रांची से कुंदन की रिपोर्ट 

Suggested News