बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महिला कांग्रेस ने वर्चुअल मीटिंग का किया आयोजन, आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति समेत कई मामलों पर हुई चर्चा

महिला कांग्रेस ने वर्चुअल मीटिंग का किया आयोजन, आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति समेत कई मामलों पर हुई चर्चा

Patna : चुनाव आयोग के एलान की बिहार में समय पर ही विधान सभा चुनाव होंगे के बाद प्रदेश में बढ़ रही राजनीतिक सरगर्मियों के बीच दलों और उसके अनुषांगिक संगठनों की गतिविधियों में काफी तेजी देखी जा रही है। 

इस कड़ी में आज बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस ने अपने प्रदेश अध्यक्ष अमिता भूषण के नेतृत्व में सभी प्रदेश पदाधिकारियों, और जिलाध्यक्षों के साथ वर्चुअल मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मैराथन मीटिंग में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव, प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, सोशल मीडिया की नेशनल कोऑर्डिनटर पूजा त्रिपाठी सहित अमिता भूषण जी के साथ सभी जिलाध्यक्ष और प्रदेश के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। 

मीटिंग में खासतौर पर डिजिटल मेम्बरशिप, सांगठनिक मजबूती, आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति और कोरोना से उपजी परिस्थितियों के बीच महिला कांग्रेस की भूमिका पर चर्चा हुई। 

मीटिंग के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कहा कि यह तो स्पष्ट है कि जनता में सरकार के प्रति भारी नाराजगी है, इसके लिए अगले एक सप्ताह के अंदर विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर महिला कांग्रेस को आगे बढ़ना है। 

वहीं बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि महिला कांग्रेस की संगठन और चुनावी राजनीति दोनो में हमेशा से बड़ी भूमिका रही है। संगठन और चुनाव दोनो में पार्टी महिलाओ  को सक्षम भागीदारी देने जा रही है। पूजा त्रिपाठी ने अपने संबोधन में पदाधिकारियों को सोशल मीडिया पर अपनी भूमिका बढ़ाने का निर्देश दिया। 

Suggested News