बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Women World Cup : सेमीफाइनल में जगह के लिए भारत की करो मरो की स्थिति, ऑस्ट्रेलिया के साथ हो रहा मैच

Women World Cup : सेमीफाइनल में जगह के लिए भारत की करो मरो की स्थिति, ऑस्ट्रेलिया के साथ हो रहा मैच

Desk. ऑकलैंड में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच महिला वर्ल्ड कप का अहम मैच चल रहा है। सेमीफाइन में पहुंचने के लिए भारत को यह मैच जीतनी होगी। हालिया स्थिति के अनुसार ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत कर भारत को पहले बैटिंग के लिए आमंत्रण किया है। ड्रिंक्स समय तक भारत ने 2 विकेट पर 75 रन बना लिये थे।

भारत को स्मृति मंधाना के रूप में पहला झटका लगा है। डार्सी ब्राउन की गेंद ऑफ स्टंप के बाहर थी। मंधाना ने ड्राइव खेलने की कोशिश की। गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और स्लिप में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लेनिंग ने आसान सा कैच लपका। ब्राउन की गेंद टप्पा खाकर बाहर निकली। मंधाना को उम्मीद थी कि गेंद अंदर आएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मंधाना 11 गेंद पर 10 रन बनाकर पविलियन लौटीं। अपनी पारी में उन्होंने एक चौका लगाया।

 वहीं भारत को दूसरा झटका शेफाली वर्मा के रूप में लगा। शेफाली वर्मा ने थर्ड मैन एरिया में गेंद को खेलना चाहा। शेफाली ने ऑफ स्टंप के बाहर थोड़ी जगह बनाकर गेंद को खेलना चाहा। लेकिन बेथ मूनी ने अपने बाएं हाथ से कमाल का कैच किया। ब्राउन ने भारत के दोनों सलामी बल्लेबाजों को पविलियन की राह दिखायी। वर्मा 16 गेंद पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 12 रन बनाए।



Suggested News