बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : जदयू नेता की गिरफ्तारी को लेकर धरना पर बैठी महिलाएं, छेड़खानी के आरोप में कर चुकी हैं पिटाई

BIHAR NEWS : जदयू नेता की गिरफ्तारी को लेकर धरना पर बैठी महिलाएं, छेड़खानी के आरोप में कर चुकी हैं पिटाई

SASARAM : जिले के डिहरी में एक महिला के साथ हुए छेड़खानी के विरोध में महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। इस मामले को लेकर डिहरी के थाना चौक पर महिलाओं ने धरना दिया और सड़क जाम करने की कोशिश की। इस दौरान विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओं का साथ देने राजद के स्थानीय विधायक फतेह बहादुर सिंह भी पहुंचे। 

बता दें कि 16 मार्च को मोहन बिगहा में एक महिला के साथ घर में बुलाकर छेड़छाड़ की घटना हुई थी। वारदात के बाद कुछ महिलाओं ने 17 मार्च को आरोपी के साथ महिला थाना परिसर में ही मारपीट की थी। उस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बावजूद अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से महिलाएं नाराज हैं तथा आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रही हैं।

आरोपी मोद नारायण सिंह सत्ताधारी दल जेडीयू से जुड़ा हुआ है। महिलाओं का आरोप है कि सत्ता में पहुंच के कारण ही पुलिस आरोपी पर कार्रवाई नहीं कर रही है। महिलाएं जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रही हैं।

सासाराम से राजू की रिपोर्ट 

Suggested News