बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आज़ादी के अमृत महोत्सव में महिला जवानों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब, डीएम ने की हौसला अफजाई

आज़ादी के अमृत महोत्सव में महिला जवानों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब, डीएम ने की हौसला अफजाई

SASARAM : आज पूरे देश में आज़ादी के 75 साल पूरे होने पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में डिहरी के पुलिस लाइन में आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर महिला जवानों ने गजब के करतब दिखाए। इस दौरान आग के गोले के बीच जवानों ने कूद लगाई। वहीं आधुनिक हथियारो के संचालन का भी प्रदर्शन किया गया। एक मोटरसाइकिल पर कई महिला एवं पुरुष जवान सुरक्षात्मक पोजीशन में अपने आप को प्रस्तुत किया। 


रोहतास के एसपी आशीष भारती के अलावे अन्य आलाधिकारी इन जवानों के हौसला अफजाई के लिए मौजूद रहे। स्वतंत्रता दिवस पर सासाराम के न्यू स्टेडियम फजलगंज में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित की गई। 

जिसमें महिला जवानों ने अपने कार्य कुशलता का परिचय देते हुए कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एक हाथ से अत्याधुनिक हथियार संचालन के तरीके को भी प्रदर्शित किया। वही विकट परिस्थिति में पुलिस के जवान कैसे काम करते हैं? इसको भी प्रदर्शित किया गया। 

महिला जवानों के इस करतब को देखकर लोग आश्चर्यचकित हो गए। एसपी आशीष भारती ने बताया कि ऐसी प्रस्तुति से नारी सशक्तिकरण को बल मिलेगा। साथ ही आम लोगों में भी सुरक्षा की भावना जागृत होगी।

सासाराम से राजू की रिपोर्ट 

Suggested News