बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जदयू नेता की छेड़खानी के आरोप में महिलाओं ने की जमकर पिटाई, थाने में भागकर बचाई जान

जदयू नेता की छेड़खानी के आरोप में महिलाओं ने की जमकर पिटाई, थाने में भागकर बचाई जान

SASARAM : जिले में छेड़खानी के आरोप में एक जदयू नेता की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना डेहरी इलाके की बताई जा रही है। जहां एक महिला के साथ छेड़खानी करने पर जेडीयू नेता मोद नारायण सिंह की महिलाओं ने महिला थाना के पास गेट पर ही जमकर पिटाई कर दी। महिलाओं की पिटाई से आरोपी नेता थाने में भागकर अपनी जान बचाई। 

बताया जाता है कि मोहन बिगहा की रहने वाली एक महिला कल सब्जी लेकर अपने घर जा रही थी। इसी बीच जेडीयू के श्रमिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोद नारायण सिंह ने उसे अपने घर में किसी बहाने से बुला लिया तथा दरवाजा बंद कर छेड़खानी करने लगा। पीड़ित महिला ने किसी तरह घर के छत पर भागकर शोर मचाना शुरू की। तब आसपास के लोगों ने इकट्ठा होकर उसे वहां से निकाला था। महिला इसकी शिकायत लेकर महिला थाना पहुंची। 

लेकिन अपने खिलाफ थाने में मामला जाते देख आरोपी जदयू नेता अपने दो अन्य गुर्गों के साथ थाने पर पहुंचकर महिलाओं को फिर से धमकाने लगा। जिसके बाद पीड़ित महिला के साथ आए अन्य महिलाएं उग्र हो गयी तथा महिला थाना के गेट पर ही लात, मुक्का तथा घूसो की बरसात कर दी। उसके बाद नेताजी ने किसी तरह थाने में गिरते पड़ते भाग कर अपनी जान बचाई। महिलाओं का कहना है कि अबला जान के क्या कोई भी उन पर हाथ डाल सकता है? इस तरह के कुकृत्य को महिलाएं कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

सासाराम से राजू की रिपोर्ट 

Suggested News