बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गजब : देश का एक ऐसा गांव, जहां लोग घोंसले वाले घर में करते है अपने बच्चों का रिश्ता

गजब : देश का एक ऐसा गांव, जहां लोग घोंसले वाले घर में करते है अपने बच्चों का रिश्ता

 NEWS4NATION DESK : अपने बच्चों का रिश्ता उस घर से ही जोड़ेंगे जिस घर में पक्षी को घोंसला हो। यह जानकर आपको आश्चर्य होगा। लेकिन यह सच है। अपने देश में एक ऐसा गांव है जहां के लोग अपने बच्चों का रिश्ता जोड़ने से पहले यह देखते है कि उस घर में घोंसला है या नहीं। यह गांव कर्नाटक के मांडया जिले में है। 

दरअसल बेंगलुरु से करीब सवा सौ किमी दूर मांडया जिले का कोक्केरबेल्लुर गांव पेंटेड स्टॉर्क और पेलिकन पक्षियों को बेटी मानते हैं। इन दिनों पूरा गांव अपनी इन्ही बेटियों और नाती-नातिनों की देखभाल में व्यस्त है। 

इतना ही नहीं यहां इन पक्षियों को इतना शुभ माना जाता है कि लोग अपने बच्चों की शादी से पहले यह देखते है कि जिस घर में उनके बच्चों का रिश्ता जुड़ रहा है, वहां घोंसला है या नहीं।

दो हजार की आबादी वाले इस गांव के लोग पेंटेड स्टॉर्क और पेलिकन पक्षियों को बेटी मानते हैं। जैसे बच्चे की जन्म के लिए बेटियों के मायके आने की परंपरा है, वैसे ही यह पक्षी यहां आते हैं।

पेलिकन अक्टूबर में यहां आ गए हैं और करीब छह महीने रहने के बाद जब बच्चे उड़ना और भोजन जुटाना सीख जाएंगे तो अप्रैल में यह लौट जाएंगे। प्रवासी पक्षी पेंटेड स्टॉर्क भी दिसंबर से जुलाई तक यहां रहेंगे। गांव वालों और पक्षियों के बीच यह अनोखा रिश्ता करीब 200 साल और चार पीढ़ी से बना हुआ है। 

हालांकि यहां के लोगों के साथ-साथ वाइल्ड लाइफ रिसर्च तक को यह पता नहीं है कि यह पक्षी आते कहां से हैं। वैसे भारत के अलावा ये श्रीलंका, कंबोडिया और थाईलैंड में पाए जाते हैं। जनवरी 2020 से इन पक्षियों की जीपीएस टैंगिंग होने जा रही है।


Suggested News