बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में मौजूद है अद्भूत सूर्यकुंड, जहाँ स्नान करने से दूर होती है कई बीमारियाँ, पढ़िए पूरी खबर

गया में मौजूद है अद्भूत सूर्यकुंड, जहाँ स्नान करने से दूर होती है कई बीमारियाँ, पढ़िए पूरी खबर

GAYA : छठ पर्व को लेकर सभी जगहों पर तैयारियां की जा रही है। वही कई जगहों पर कई मान्यता भी है। इसी में से एक है गया का प्राचीन सूर्यकुंड सरोवर। इस कुंड में स्नान करने से चर्म रोग की बीमारी दूर हो जाती है। इस कुंड को कुष्ठ निवारक कुंड भी कहा जाता है। 


यहाँ सूर्य कुंड सूर्यनारायण के ठीक सामने है। इस सूर्य कुंड में हजारो की संख्या में छठ व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देते है। इस संदर्भ मे पंडा राजा आचार्य ने बताया की सूर्यकुंड एक अद्भुत कुंड है। इस कुंड की महानता पौराणिक शास्त्रों मे दिया हुआ है। 

यहाँ पर पीपल और वटवृक्ष एक साथ है। इस सूर्यकुंड में भगवान सूर्य का ऐतिहासिक एवं प्राचीन मंदिर भी है। इस कुंड मे नहाने से कुष्ठ रोग या और कोई भी रोग हो तो इस कुंड मे नहाने से ठीक हो जाता है। उन्होंने यह भी बताया की सूर्यकुंड में पूजन कर अर्घ्य देते है। सभी की मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट  

Suggested News