बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शेखपुरा में काम करने के दौरान करंट की चपेट में आया मजदूर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

शेखपुरा में काम करने के दौरान करंट की चपेट में आया मजदूर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

SHEKHPURA : शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ला में काम करने के दौरान 33 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल मजदूर को आनन-फानन में रेफरल अस्पताल बरबीघा में भर्ती कराया। जहां घायल मजदूर का इलाज चल रहा है। 


मिली जानकारी के अनुसार बरबीघा प्रखंड के तेऊस गांव निवासी प्रह्लादी तांती के रूप में की गई है। वह शिवपुरी मोहल्ला के निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा था। यह मकान शेखपुरा सदर प्रखंड के गव्य गांव निवासी राजीव सिंह के मकान में मजदूरी का काम कर रहा था। 

इसी दौरान 33 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से हादसे का शिकार हो गया। आनन-फानन में मजदूर को वेहतर इलाज के लिए बरबीघा में भर्ती कराया गया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। चिकित्सक घायल का इलाज करने में जुटे हुए हैं। वहीँ घटना के संबंध में उनके परिजनों को इसकी जानकारी दी गई है।

शेखपुरा से दीपक कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News