बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पंजाब में आप की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, कहा केजरीवाल बनेंगे पीएम मोदी का विकल्प

पंजाब में आप की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, कहा केजरीवाल बनेंगे पीएम मोदी का विकल्प

KATIHAR : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में जहाँ चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने जा रही है। वहीँ पंजाब में आम आदमी पार्टी के भगवंत मान मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। पंजाब में पार्टी की जीत के बाद देश भर के आप कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर देखी जा रही है। इसका सिलसिला अभी भी लगातार जारी है। 

इसी कड़ी में कटिहार में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोदानंद झा ने कहा की देश में कांग्रेस पार्टी का विकल्प आम आदमी पार्टी ही बन सकता है। 

उन्होंने कहा की दिल्ली के केजरीवाल मॉडल को पंजाब के लोगों ने अपनाया है। आगे 2024 में केजरीवाल प्रधानमंत्री पद के दावेदार होंगे। जिसको लेकर बिहार के हर जिले में तैयारी शुरू कर दिया गया है। पंजाब के जीत पर उत्साहित आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि आगे देश में भी सत्ता परिवर्तन होगा और केजरीवाल नरेंद्र मोदी का विकल्प बनेंगे।

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट 

Suggested News