बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खगड़िया में मजदूरों को मजदूरी मांगना पड़ा महंगा, दबंगों ने की जमकर पिटाई

खगड़िया में मजदूरों को मजदूरी मांगना पड़ा महंगा, दबंगों ने की जमकर पिटाई

KHAGARIA : खगड़िया में एक मजदूर को अपनी मजदूरी मांगना महंगा पड़ गया। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोठिया गांव की बताई जा रही है। बताया जा रहा है की एक मजदूर घर में काम कर रहे थे। शाम होते ही मजदूरों ने जब मजदूरी मांगा तो उस पर दबंगों ने चाकू व खंती से प्रहार करना शुरू कर दिया। 

हालाँकि मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह ग्रामीण ने झगड़ा को शांत करवाया। देखते ही देखते मजदूर को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। दोनों जख्मी की पहचान कोठिया गांव के रहने वाले मिथुन कुमार व सुम्मत कुमार के रूप में की गई। 

घटना के बारे में बताया जाता है कि दोनों मजदूर टेंट का काम करते हैं। उसके साथ काम करने वाला एक अन्य युवक ने उन लोगों का भी मजदूरी ले लिया था। जब उसके राशि की मांग की गई तो उसके साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दिया गया। गंभीर स्थिति में परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। 

खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News