बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व मंत्री ददन यादव की अगुआई में बिहार के गाँव-गाँव में शुरू होगा अखाड़ा, पैदा होंगे राष्ट्रीय स्तर के पहलवान, जल्द ही मल्लयुद्ध का आयोजन

 पूर्व मंत्री ददन यादव की अगुआई में बिहार के गाँव-गाँव में शुरू होगा अखाड़ा, पैदा होंगे राष्ट्रीय स्तर के पहलवान, जल्द ही मल्लयुद्ध का आयोजन

PATNA : बिहार में बाढ़,बढ़ैया,लखीसराय, गया,रोहतास,मधेपुरा,बेगूसराय,अंगप्रदेश,, मोतिहारी इत्यादि कुश्ती, मल्लयुद्ध का गढ़ रहा है। यह प्राचीन परंपरा अब खोती जा रही है। कुश्ती के वजह से पूरे विश्व में भारत का मान था। आज की पीढ़ी इन सभी बातों को भूल चुकी है। कुश्ती मानसिक और शारीरिक रूप से लोगो को मजबूत बनाती है। उक्त बातें बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व भारतीय कुश्ती संघ भारतीय पद्दति के बिहार प्रदेश अध्यक्ष ददन यादव ने पटना के होटल मौर्य में आयोजित कार्यक्रम में कही। ददन यादव ने आगे कहा की भारतीय कुश्ती संघ के तत्वावधान में बिहार के हर पंचायत में कुश्ती के प्रति लोगो को जागरूक किया जाएगा और बहुत जल्द पटना में एक भव्य मल्लयुद्ध का आयोजन किया जाएगा जिसमे विश्व भर के ख्याति प्राप्त पहलवानो का जुटान होगा।

वहीँ एशियन चैंपियन व भारतीय कुश्ती महासंघ भारतीय पद्धति के राष्ट्रीय चेयरमैन महाबली रामाश्रय पहलवान ने कहा मिट्टी की कुश्ती भारतीय परम्परा की धरोहर है। महाभारत, रामायण काल से चले आ रहे भीम - जरासंघ,बाली- सुग्रीब की कुश्ती या कृष्ण - चंडूक्य की कुश्ती कला और ऐतिहासिक खेल होने का प्रमाण है जो वर्तमान में विलुप्त के कगार पर है। युवाओं को इसी कुश्ती कला के प्रति जागरूक करने के लिए भारतीय कुश्ती महासंघ भारतीय पद्धति के तत्वावधान में बिहार कुश्ती संघ भारतीय पद्धति का गठन किया गया है।

गौरतलब है देश के कई ऐसे पहलवान हैं जिन्होंने पहलवानी के दम पर देश दुनिया मे काफी प्रसिद्धि प्राप्त की है। बिहार में ऐसे आयोजनों से विलुप्त हो रही कुश्ती कला को पुनः जीवित किया जाएगा। युवाओं में इस प्राचीन खेल के प्रति जागरूकता आएगी। बिहार में भारतीय पद्धति कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए भारतीय कुश्ती महासंघ के तत्वावधान में बिहार कुश्ती संघ भारतीय पद्धति का गठन किया गया है। ददन यादव पहलवान पूर्व मंत्री बिहार सरकार को अध्यक्ष और कामेश्वर सिंह को महासचिव मनोनीत किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान भारतीय कुश्ती महासंघ भारतीय पद्दति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नफे सिंह राठी,राष्ट्रीय महासचिव गौरव सचदेवा,राष्ट्रीय चेयरमैन महाबली रामाश्रय पहलवान,राष्ट्रीय टेक्निकल सचिव बी एल यादव,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्जुन यादव एवं बालमुकुन्द शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Suggested News