बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

WORLD UFO DAY: जानिए आज के दिन का रहस्य, कितने बार दिखा यूएफओ

WORLD UFO DAY: जानिए आज के दिन का रहस्य, कितने बार दिखा यूएफओ

एलियंस है या नहीं ये सवाल का जवाब अभी तक नहीं मिल पाया है. वैसे तो वैज्ञानिक कहते है कि एलियंस होते है लेकिन अभी तक कोई ठोस कारण नहीं मिला जिसपर हम भरोसा कर सके. एलियंस का तो नहीं पता लेकिन अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट जिन्हें उड़नतश्तरी या यूएफओ भी कहते हैं उनके अस्तित्व पर ठप्पा जरूर लग गया है, और 2 जुलाई को हम World Ufo Day के नाम से दुनिया भर में मनाते है. 

अब सवाल ये उठता है की क्या ये यूएफओ कभी देखा भी गया है, तो हम आपको बता दें कि ufo को एक बार नहीं कई बार देखा गया है. सबसे पहले जर्मनी में देखी गई थी उड़नतश्तरी, 1561 . 

जर्मनी 1561 
दुनिया में सबसे पहले जर्मनी के नूरेमबर्ग में अप्रैल 1561 में लोगों ने आसमान में बड़े 'ग्लोब्स', विशालकाय 'क्रॉस' और अजीबोगरीब 'प्लेट' जैसी चीजें देखे जाने का दावा किया। उस समय के चित्रों और लकड़ी की कटिंग से उस घटना की जानकारी मिलती है.

टेक्सस 1897 
लोगों ने सिगार के आकार की कोई बड़ी चीज देखी जो कथिततौर पर विंडमिल से जा टकराई. टेक्सस हिस्टोरिकल कमिशन को एक संकेत मिला जिसमें इस बात का जिक्र था कि 1897 में यहां एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसके मलबे से एक ऐलियन के शव को भी निकाला गया और किसी अनजान जगह पर उसे दफना दिया गया.

नई दिल्ली 1951 
नई दिल्ली में एक फ्लाइिंग क्लब के 25 सदस्यों ने सिगार के आकार की कोई चीज देखी, जो करीब 100 फुट लंबी थी। UFO अचानक कुछ देर बाद आंखों से ओझल हो गया. यह घटना वर्ष 1951 में 15 मार्च सुबह 10.20 बजे की बताई जाती है.

शिकागो 2006 
शिकागो में ओ'हारे इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर गेट C-17 के ऊपर एक विचित्र उड़नतश्तरी जैसी चीज उड़ती दिखाई दी. कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वे इस बात से परेशान हैं कि न तो सरकार है और न ही यूनाइटेड एयरलाइंस की ओर से इस घटना का जायजा लिया गया.  

कोलकाता 2008 
29 अक्टूबर 2008 को पूर्वी कोलकाता में तड़के 3.30 से 6.30 बजे के बीच आसमान में तेजी से एक बड़ी चीज जाती दिखी. इसे एक हैंडीकैम से फिल्माया गया. अजीबोगरीब चीज से कई रंग निकलते दिखाई दिए. कई लोगों ने इसे देखा और UFO की एक झलक पाने के लिए E.M. बाइपास पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई. बाद में मीडिया में भी इसका एक वीडियो दिखाया गया हालांकि यह वीडियो में साफ-साफ नहीं नजर आ रहा था. 

Suggested News