बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वाह रे राजनीति! मंत्री जी ने कर दिया कमाल....'जयंती' वाले होर्डिंग्स में सम्राट अशोक की ही तस्वीर देना भूल गए, नीतीश-ललन-कुशवाहा के साथ खुद की लगाई बड़ी-बड़ी तस्वीरें

वाह रे राजनीति! मंत्री जी ने कर दिया कमाल....'जयंती' वाले होर्डिंग्स में सम्राट अशोक की ही तस्वीर देना भूल गए, नीतीश-ललन-कुशवाहा के साथ खुद की लगाई बड़ी-बड़ी तस्वीरें

PATNA: बिहार में सम्राट अशोक की जयंती के बहाने राजनीति साधने की कोशिश की जा रही है। नेताओं को महापुरूषों से मतलब नहीं उन्हें तो खुद की राजनीति चमकाने से मतलब है। कुशवाहा समाज के नेता सम्राट अशोक को अपना आदर्श मानते हैं। उनकी जयंती मना कर कुशवाहा नेता अपने आप को समाज में स्थापित करने की जुगत में रहते हैं। जेडीयू की तरफ से 9 अप्रैल को सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम को लेकर जेडीयू के कुशवाहा नेताओं ने खूब ताकत लगाई थी। लेकिन कुशवाहा नेताओं को सम्राट अशोक से मतलब नहीं था, उन्हें तो खुद का चेहरा चमकाना था। अगर ऐसा नहीं होता तो जिस महापुरूष के नाम पर जयंती मनाई जा रही थी, बैनर-पोस्टर से उनकी ही तस्वीर गायब थी। जेडीयू के सभी बड़े नेता की तस्वीर तो थी ही, पोस्टर लगवाने वाले मंत्री जी की भी बड़ी-बड़ी तस्वीर दिख रही थी।

जयंती मनाने की हकीकत की खुली पोल

जेडीयू की तरफ से 9 अप्रैल को सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई। पटना के SKM हॉल में कार्यक्रम आयोजित की गई,जहां दल के नेताओं का जुटान हुआ। जयंती कार्यक्रम में शामिल नेताओ ने कहा कि हमसब सम्राट अशोक के पद चिन्हों पर चलने का काम करते हैं। मंच से जेडीयू नेताओं ने सहयोगी दल बीजेपी को भी खूब खरी-खोटी सुनाई। दूसरी तरफ सम्राट अशोक पद चिन्हों पर चलने का दावा करने वाले नेताओं की वास्तिवक तस्वीर पटना की सड़कों पर दिखी।   इस कार्यक्रम को लेकर राजधानी पटना की सड़कों पर बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाये गए थे। होर्डिंग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, उपेन्द्र कुशवाहा, उमेश कुशवाहा, आरसीपी सिंह की बड़ी-बड़ी तस्वीरें थी। साथ ही होर्डिंग लगवाने वाले मंत्री जी की भी उसी साइज की तस्वीर दिख रही थी। लेकिन होर्डिंग्स में खोजने पर भी सम्राट अशोक की सांकेतिक तस्वीर नहीं दिखी। समझा जा सकता है कि जयंती मनाने के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी।

होर्डिंग्स में सम्राट अशोक की तस्वीर देना ही भूल गये मंत्री

पटना की सड़कों पर सम्राट अशोक की जयंती को लेकर नीतीश कैबिनेट में ग्रामीण विकास मंत्री जयंत राज की तरफ से बेली रोड़, इनकम टैक्स गोलबंर से लेकर,गांधी मैदान तक बड़े-बड़े बैनर लगाए गए थे। बैनर में नीतीश कुमार समेत सभी नेताओं की तस्वीर लगी थी। खुद को कुशवाहा समाज का नेता साबित करने के लिए मंत्रीजयंत राज की तरफ से अपने नाम के आगे कुशवाहा भी लिखा गया। पर ये सम्राट अशोक को ही भूल गये। आखिर भूले भी तो क्यों नहीं। जयंती के बहाने खुद को समाज में यानि कुशवाहा में स्थापित जो करना था.....।  इस तरह से मंत्री जयंत राज अपने समाज के आदर्श को ही भूल गए।

Suggested News