बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुलिस स्टेशन की दीवार पर लिखवाया - भाजपा कार्यकर्ताओं का थाने में आना मना है, अखिलेश यादव ने ली जमकर चुटकी

पुलिस स्टेशन की दीवार पर लिखवाया - भाजपा कार्यकर्ताओं का थाने में आना मना है, अखिलेश यादव ने ली जमकर चुटकी

MEERUT : यूपी में योगी राज की पुलिस अब तक अपराधियों पर नकेल कसने और उनका एनकाउंटर करने के कारण ही चर्चा में रहती है। लेकिन अब एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसके बाद यूपी पुलिस विवाद में आ गयी। यूपी के एक थाने में भाजपा कार्यकर्ताओं के आने पर रोक लगा दी गई है। इसके लिए बकायदा थाने की दीवार पर एक बैनर भी लगाया गया है। जिसमें थानाध्यक्ष की तरफ से यह पोस्टर लगाने की बात कही गई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि सारी साजिश कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा थाने की छवि खराब करने के लिए की गई थी, जिसमें वीडियो फुटेज के आधार पर छह लगों को हिरासत में लिया गया है।

मामला मेरठ शहर स्थित मेडिकल थाने से जुड़ा है। जहां दो दिन पहले थाने के बाहर एक बैनर लगाया गया था, इस बैनर पर भाजपा कार्यकर्ताओं का थाने में आने पर रोक लगाने की बात कही गई थी। साथ ही थानाध्यक्ष संतशरण सिंह का नाम लिखा हुआ था। इस बैनर की तस्वीरें खुद यूपी के नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया था। जिसमें कैप्शन के तौर पर उन्होंने लिखा था - ‘‘ऐसा पहली बार हुआ है इन पांच-छह सालों में. सत्तापक्ष के लोगों का आना मना हुआ थानों में. ये है उप्र की भाजपा सरकार का बुलंद इक़बाल.''

अखिलेश यादव द्वारा तस्वीरे पोस्ट करने के बाद यह तेजी से वायरल हुआ। जिसके बाद पुलिस की नींद टूटी। जिसके बाद आनन फानन में छह लोगों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई को लेकर मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभाकर चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम शम्भू पहलवान, सागर पोसवाल, कुलदीप मसूरी, अंकुर चौधरी, अमित भड़ाना और अमर शर्मा हैं। एसएसपी के अनुसार इन सभी अभियुक्तों के खिलाफ मेडिकल थाने में शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया था

वहींथाना प्रभारी संतशरण सिंह ने शनिवार को बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर अभियुक्तों की शिनाख्त करने के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. यह पूछे जाने पर कि पकड़े गये आरोपी क्या भाजपा कार्यकर्ता हैं, थाना प्रभारी ने इतना ही कहा, ‘‘सभी असामाजिक तत्व थे, जिन्होंने भाजपा और मुझे बदनाम करने के लिए विवादित बैनर लगाया था.'' हालांकि भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंधन ने स्वीकार किया है कि आरोपी भाजपा कार्यकर्ता हैं।

शुक्रवार को थाने के बाहर हंगामे के बाद लगाया गया पोस्टर

मेरठ में शुक्रवार को दुकान के विवाद में मेडिकल थाने पहुंचे भाजपाइयों ने हंगामा करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की थी. करीब चार-पांच घंटे तक चले इस हंगामे के दौरान कुछ लोगों ने थाने के बाहर विवादित पोस्टर भी लगा दिया था, जिसमें लिखा था, ‘‘भाजपा नेताओं क़ा मेडिकल थाने में आना मना है.'' 


Suggested News