बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

यादव महासभा ने मनाया पूर्व सीएम दरोगा राय की 98वीं जयंती, सोशल डिस्टेंसिंग का रखा गया पूरा ख्याल

यादव महासभा ने मनाया पूर्व सीएम दरोगा राय की 98वीं जयंती, सोशल डिस्टेंसिंग का रखा गया पूरा ख्याल

Arwal : अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा जिला इकाई अरवल के द्वारा आज बिहार के पूर्व   मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की 98वीं जयंती समारोह मनाया गया। इस दौरान नेताओँ ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की। 

इस मौके पर यादव महासभा के जिला प्रवक्ता रविंद्र कनौजिया ने कहा कि सामाजिक न्याय के प्रणेता कहे जाने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय दरोगा प्रसाद राय के 98 वां जयंती कोविड-19 का ख्याल रखते हुए सामाजिक दूरी बनाकर मनाया गया एवं जयंती समारोह में उनके जीवनी एवं राजनीतिक सफर पर प्रकाश डाला गया।

इस जयंती समारोह में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोफेसर अवधेश नारायण सिंह, अखिल भारतीय  यादव महासभा जिला इकाई अरवल  के जिला अध्यक्ष श्यामा सिंह यादव, अधिवक्ता सुरेश सिंह यादव, वरिष्ठ नेता रामनरेश सिंह, रामेश्वर सिंह, युवा अध्यक्ष जनार्दन प्रसाद यादव, प्रदेश सचिव संजय सिन्हा, मुनीलाल सिंह, सरदार कृष्णा यादव, एवं यादव महासभा अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अरवल से विश्वनाथ कुमार की रिपोर्ट।

Suggested News