बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

यह है देश की सबसे युवा मेयर, सिर्फ 21 साल की उम्र में संभालेगी देश के सबसे शिक्षित राज्य के राजधानी की कमान

यह है देश की सबसे युवा मेयर, सिर्फ 21 साल की उम्र में संभालेगी देश के सबसे शिक्षित राज्य के राजधानी की कमान

डेस्क। उम्र सिर्फ 21 साल, अभी उनकी B.SC की सेंकेंड पढ़ाई भी नहीं पूरी हुई है। नाम है आर्या राजेंद्रन। उसके पास कोई राजनीतिक विरासत भी नहीं है। पिता इलेक्ट्रिशियन का काम करते हैं। इस परिचय को सुनकर शायद ही कोई ध्यान देगा। लेकिन यह कहा जाए 21 साल की यह युवती केरल की राजधानी तिरुवंतपूरम की होनेवाली नई मेयर है, तो सभी की उत्सुकता बढ़ जाएगी। आर्या अब देश की सबसे युवा मेयर होने का गौरव हासिल हो गया है। 

केरल निकाय चुनाव में तिरुअनंतपुरम से जीतने वाली CPI(M) की आर्या राजेंद्रन को पार्टी ने तिरुअनंतपुरम का मेयर चुना गया है। निकाय चुनाव में आर्या सबसे युवा कैंडिडेट भी थीं। उन्होंने UDF की श्रीकला को 2872 वोटों से हराया। CPI(M) का कहना है कि हम अपनी लीडरशिप में पढ़ी-लिखी महिलाओं को और ज्यादा भागीदारी देना चाहते हैं। 

लीस्ट में नहीं था नाम, फिर भी मौका

निकाय चुनाव में जीत के बाद CPI(M) ने हेल्थ स्टैंडिंग कमेटी की पूर्व चेयरमैन पुष्पलता, टीचर्स यूनियन की लीडर एजी ओलेना और जमीला श्रीधरन को मेयर के तौर पर प्रोजेक्ट किया था। जबकि पुष्पलता और ओलेना चुनाव नहीं जीत पाईं। जमीला श्रीधरन सरकारी नौकरी से रिटायर हुई हैं।  इन नामों के बाहर होने के बाद पार्टी ने आर्या के नाम पर अपनी मोहर लगा दी।

पिता इलेक्ट्रिशियन का करते हैं काम


खुद के मेयर चुने जाने के बाद आर्या ने कहा कि यह पार्टी का फैसला है और मैं इसका पालन करूंगी। चुनाव के दौरान लोगों ने मुझे प्राथमिकता दी, क्योंकि मैं एक स्टूडेंट हूं। लोग चाहते हैं कि उनका प्रतिनिधि पढ़ा-लिखा हो। मैं अपनी पढ़ाई पूरी करूंगी और मेयर के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां भी निभाऊंगी। आर्या के पिता इलेक्ट्रिशियन हैं और उनकी मां LIC एजेंट हैं। 

अब भाजपा मुख्य विपक्षी दल

हाल में ही 100 सदस्यों वाली तिरुअनंतपुरम नगर पालिका के चुनाव में CPI(M) ने 51 सीटें जीतीं है। भाजपा यहां मुख्य विपक्षी दल है। उसके खाते में 35 सीटें गई हैं। कांग्रेस की अगुआई वाली UDF को इन चुनावों में 10 सीटें मिली हैं। 4 निर्दलीय जीते हैं।

Suggested News