बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा,बस दुर्घटना में 29 यात्रियों की मौत

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा,बस दुर्घटना में 29 यात्रियों की मौत

N4N DESK: उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है जहां यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार की अहले सुबह  बस हादसे का शिकार हो गई है।दुर्घटना में 29 लरोगों की मौत हो गई है।

बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी, तभी आगरा के झरना नाले में जा गिरी। इस दुर्घटना में 29 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस और बचाव दल मौके पर मौजूद है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने यात्रियों की मौत पर दुख जताते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को घायलों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

बताया जाता है कि बस अवध डिपो की थी जो लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। घटना के बाद यूपी रोडवेज ने मुआवजे का ऐलान किया है।मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। घटना में 2 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Suggested News