बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

यशवर्धन कुमार सिन्हा बने मुख्य सूचना आयुक्त, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिलाई पद की शपथ

यशवर्धन कुमार सिन्हा बने मुख्य सूचना आयुक्त, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिलाई पद की शपथ

DESK: सूचना आयुक्त यशवर्धन कुमार सिन्हा ने शनिवार को मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) पद की शपथ ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने यशवर्धन कुमार सिन्हा को शपथ दिलाया। 

इसके बाद सीआईसी सिन्हा, पत्रकार उदय महुकर, पूर्व श्रम सचिव हीरालाल सामरिया और पूर्व सीएजी सरोज पुनहानी को सूचना आयुक्त पद की शपथ दिलायी गई। तीनों सूचना आयुक्तों का चयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति ने किया।

यशवर्धन कुमार सिन्हा ने 1 जनवरी, 2019 में सूचना आयुक्त के तौर पर ज्वाइन किया था। वह ब्रिटेन और श्रीलंका में भारतीय उच्च आयोग में भी रह चुके हैं। दरअसल, 26 अगस्त को बिमल जुलका का कार्यकाल खत्म होने के बाद से सीआईसी पद खाली था। यशवर्धन कुमार सिन्हा का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। 

Suggested News